राज्य
18-Jan-2026


नरसिंहपुर, (ईएमएस)। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप जिले में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मती अनीता राजेन्द्र ठाकुर की मौजूदगी में विकासखंड स्तरीय चांवरपाठा में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मती ठाकुर ने नशा मुक्ति व जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद शर्मा ने स्वदेशी का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों, समितियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मती ठाकुर ने बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के माध्यम से राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और तथा ग्राम विकास के लिए रोड मैप तैयार कर कार्य करना आवश्यक है। इसमें स्वावलम्बी लोगों की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरणा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो संस्कार, संवेदनशीलता एवं कर्तव्य निष्ठ बनाये और राष्ट्र की प्रगति में सहायक हो। जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद जय नारायण शर्मा ने वर्तमान में जल व पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, सिंगल यूज पॉलीथिन व प्लास्टिक मुक्त आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान मप्र जनअभियान परिषद के माध्यम से विकासखंड व गांव- गांव में आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत ग्राम चौपाल, रैली, श्रमदान, संपर्क, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण जैसे अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। अजय शास्त्री ने शिक्षा संस्कार पर जोर देते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों पर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को उद्यमशील होना चाहिए। इस अवसर पर परामर्शदाता, नवांकुर संस्था भारद्वाज जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल स्वरूप शर्मा, स्वामी साधना सेवा समिति के अध्यक्ष बाबूलाल नोरिया सहित मप्र जनअभियान से जुड़ी सस्थाएं और ग्रामीणजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था भारद्वाज जन कल्याण समिति ईश्वरपुर के अध्यक्ष कमल स्वरूप शर्मा और आभार परामर्शदाता शुभम तिवारी ने व्यक्त किया। ईएमएस/मोहने/ 18 जनवरी 2025