क्षेत्रीय
ङ्क्षछंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। शहर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा योगेश पाल सिंह इंडियन डेंटल एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। गत दिवस इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में डा सिंह को इस पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उन्हें उत्कृष्ट डेंटल अवेयरनेस कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। आईडीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. सिंह का अनुभव और समर्पण संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. योगेश पाल सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर भी है। वे मध्यप्रदेश में दंत स्वास्थ्य जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। ईएमएस / 18/01/2026