छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। श्री शिर्डी साईं मंदिर विवेकानंद कॉलोनी में स्थापना के 25 वर्ष पूर्व होने पर रजत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को शिर्डी से बाबा की आई दिव्य पादुका यात्रा का आयोजन किया गया। सच्चिदानंद सेवा समिति ने यह आयोजन किया। कार्यक्रम सचिव आनंद बक्षी ने बताया कि दिव्य पादुका यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। महा आरती के पश्चात शिर्डी साईं संस्थान के भीमराज दराडे एवं अतुल वाघ की भक्ति मय उपस्थित में दिव्य पादुका यात्रा का आरंभ विवेकानंद कॉलोनी से किया गया। जगह जगह वंदनवार, रंगोली, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा, प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान सिलोटकला रैय्यत जय बजरंग मंडल के कलाकार सैला नृत्य करते चले तो भगवान महाकाल की नदी पर आरूढ़ सवारी भी निकाली गई। शिर्डी साईं बाबा की जीवंत झांकी के साथ लकड़ी के रथ में आरुढ़ शिर्डी साईं बाबा कि झांकी के स्वरूप को सभी ने सराहा। इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह,महापौर विक्रम आहाके,नेता प्रतिपक्ष हंसा अम्बर दाढ़े, चंद्रभान ठाकरे, राहुल मालवी, राम लीला मंडल के अरविंदन राजपूत, शिखर पांडे उपस्थित रहे। साईं जन सेवा संस्थान के निरंजन चौधरी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजिक धार्मिक मंडलों के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में युवा मातृशक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दी। अध्य्क्ष एसव्ही पुराणिक एवं सचिव शिव माटे ने सभी का आभार माना। ईएमएस / 18/01/2026