क्षेत्रीय
18-Jan-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। हम शक्ति के लिए माता दुर्गा की आराधना करते हैं। सुख समृद्धि और धन के लिए माता लक्ष्मी की आराधना करते हैं,।ज्ञान अर्जन के लिए माता सरस्वती की आराधना करते हैं। हमारे धर्म, संस्कृति में नारी का सम्मान सर्वोपरि है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने चन्द्रप्रभा लॉन चन्दनगांव में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। सांसद ने मातृशक्तियों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। चन्द्रप्रभा लॉन में सभापति प्रवीणा जगेंद्र अल्डक ने ल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया था।महापौर विक्रम अहके, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक सहित अन्य महिला नेत्रियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शालिनी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष लीला बजोलिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गरीमा प्रतीक दामोदर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ईएमएस / 18/01/2026