क्षेत्रीय
18-Jan-2026


सिवनी रोड पर ट्रकों की लग रही लम्बी कतारे, हादसों की बन रहीं मुख्य वजह छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। शहर में ट्रांसपोर्ट नगर बनने का सपना एक सपना बनकर ही रह गया है। अप्रैल माह से ट्रंासपोर्ट नगर का काम पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। ट्रांसपोर्ट नगर न बनने के कारण सिवनी रोड पर सडक़ों पर ट्रकों की कतार की वजह हादसे हो रही है वहीं यातायात भी विभावित हो रहा है। रेलवे का मालधक्का होने से ट्रक आधी सडक़ पर खड़े रहते हैं। इसके चलते आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रांसपोर्ट नगर बन जाए तो समस्या का समाधान का संभव है। गौरतलब है कि बीती 30 मार्च को हुई नगर निगम के बजट सम्मेलन में कांग्रेस पार्षदों ने ट्रांसपोर्ट नगर में समतलीकरण टेंडर के पहले शुरू किए जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। पार्षदों ने बिना टेंडर किए 2.70 करोड़ रुपए का समतलीकरण कार्य कैसे करने का सवाल उठाया था। तब ट्रांसपोर्ट नगर के समतलीकरण का कार्य तुरंत रोकने का निर्णय हुआ। नगर निगम सम्मेलन में विवाद से घिरने के बाद अगस्त में इसका टेंडर किया गया। फिर राजनीतिक दबाव में उसे निरस्त कर दिया गया। तब से यह मामला ठंडे बस्ते में है। इसे दोबारा शुरू करने के प्रयास नाकाफी बताए जा रहे हैं। वर्तमान में ग्राम सारसवाड़ा में प्रस्तावित स्थल झाडिय़ों से घिरा है। स्वीकृत हो चुकी है राशि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए राशिभी स्वीकृत हो चुकी है। जनवरी माह में भूमिपूजन करते हुए समतलीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया था। लेकिन विवाद के चलते इसे रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने 19 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। नगर निगम के बजट सम्मेलन में इसकी लागत 27 करोड़ रुपए बताई गई है। एमआइसी ने ट्रांसपोर्ट नगर का प्लॉट का मूल्य 838 रुपए तय किया है। इसके एवज में ट्रांसपोर्टर को प्लॉट दिए जाएंगे। ट्रांसपोर्टर कर रहे इंतजार ट्रांसपोर्ट नगर बनने का सबसे ज्यादा फायदा जिले के ट्रंासपोर्टरों को होगा। इस वजह से वह लम्बे समय से ट्रंासपोर्ट नगर बनने का इंतजार कर रहे है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि निर्धारित स्थान न होने की वजह से सडक़ों पर ट्रक खंडे हो रहे है। अगर ट्रांसपोर्ट नगर बन जाए तो सिवनी रोड की सडक़ खाली हो जाएगी। ईएमएस / 18/01/2026