क्षेत्रीय
कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अनेक शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में पिछले कई महीनो से हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से हितग्राहियों के सामने भरण पोषण का संकट है। विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि उनके क्षेत्र अंतर्गत ऐसी सभी उचित मूल्य की दुकानों में जांच कराया जाए और प्रतिमा हितग्राहियों को राशन बिना किसी व्यवधान के प्राप्त हो सके यह सुनिश्चित किया जाए।