ट्रेंडिंग
19-Jan-2026
...


नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बने प्रस्तावक नई दिल्ली (ईएमएस) । नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए के लक्ष्मण ने बताया कि नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन के पक्ष में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 37 सेट नॉमिनेशन पेपर दाखिल किए गए। भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन की उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। भाजपा में अब तक 11 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इनमें लालकृष्ण आडवाणी तीन बार अध्यक्ष बने, जबकि राजनाथ सिंह ने दो बार यह जिम्मेदारी संभाली। नितिन नबीन सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत सभी राज्यों के सीएम और सीनियर नेताओं ने नितिन के समर्थन में नामांकन पत्र जमा किया था। भाजपा ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।