राष्ट्रीय
19-Jan-2026
...


कोच्चि में कांग्रेस की महापंचायत में बोले तिरुवनंतपुरम (ईएमएस)। केरल के कोच्चि में राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा चाहते हैं कि लोकतंत्र पर हमले पर जनता चुप रहे। उन्होंने पूरे देश को कुछ बिजनसमैन के हाथों बेच दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस भारत के लोगों से आज्ञापालन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि ये तभी हो सकता है कि देश की जनता की आवाज साइलेंट रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही संविधान को बचा सकती है और हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ये बातें सोमवार को कोच्चि में आयोजित पार्टी की महापंचायत में कहीं। इससे पहले राहुल ने कलामासेरी में डॉ. एम. लीलावती को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रियदर्शिनी साहित्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए पंचायतों और नगरपालिकाओं को मजबूत करना जरूरी। उन्होंने याद दिलाया गया कि 73वां और 74वां संविधान संशोधन कांग्रेस पार्टी द्वारा लाया गया था। संविधान की बुनियाद को एक व्यक्ति, एक वोट बताया गया और हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने का अधिकार बताया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस शक्ति को केंद्र में रखना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस ऐसा नहीं करती और विकेंद्रीकरण में विश्वास रखती है। भाजपा पूरे देश की जनता को नियंत्रित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी केरल की एक बड़ी समस्या है। उन्होंने भरोसा जताया गया कि कांग्रेस-यूडीएफ सरकार बेरोजगारी दूर करने पर काम करेगी। चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना महापंचायत से पहले एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि कोई भी देश अगर चुप रहता है तो वो महान नहीं हो सकता। चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना छुपी होती है। उन्होंने कहा कि महान राष्ट्र और महान लोग तब बनते हैं, जब वे अपने विचार और राय खुलकर व्यक्त करते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं।