- जब तक मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं होगा, कांग्रेस करेगी चरणबद्ध प्रदर्शन-खत्री भोपाल(ईएमएस)। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ युवा कांग्रेस ने भोपाल में चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बंगले पर कार्यकर्ताओ के साथ जाकर मंत्री की नेम प्लेट पर कालिख पोतते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा की मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी सोफिया कुरैशी का अपमान किया। सोफिया ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया और उसे अपमानित करने वाले मंत्री को मध्य प्रदेश की मोहन सरकार बचाने में लगी हुई है, और छह महीनों से सरकार लगातार मंत्री को संरक्षण दे रही है। खत्री ने आगे कहा है कि अगर मंत्री ने पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया तो युवा कांग्रेस उनका सार्वजनिक रूप से मुँह काला करेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रिंस नवांगे, प्रदेश सचिव सलमान गौरी, दक्षिण पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष प्रियंक सकवार, नरेला विधानसभा अध्यक्ष मो. आमिर, तुलसी नगर ब्लॉक अध्यक्ष मयंक दिसोरिया, खेड़ापति ब्लॉक अध्यक्ष मोहन रुडेले, अनीस शर्मा, राहुल गिरी आदि मौजूद थे। जुनेद / 20 जनवरी