बिलासपुर (ईएमएस)। डा सी वी रमन विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौ विज्ञान संरक्षण एवं संवर्धन समिति रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय में गौ सेवा संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के 257 विद्यार्थी शामिल हुए। चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय परीक्षा में शामिल होंगे। इसका उद्देश्य विदेशी रासायनिक खाद एवं कीटनाशक का उपयोग रोकना, स्वदेशी गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देना एवं गौ संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में काम करना है। कार्यक्रम के मुख्य वक़्ता प्रोफेसर डा प्रदीप पागरिया कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर ने कहा, कि आज प्राकृतिक उत्पादों पर आधारित जीवन आवश्यक हो गया है। उन्होंने गौ सेवा को एक आवश्यक कार्य बताते हुए। इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय की प्रशंसा भी की । प्रोफेसर पागरिया ने विद्यार्थियों को गौ विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा अरविंद तिवारी ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी को हमने सिर्फ गाय का धार्मिक पक्ष की बताया है कभी उसका वैज्ञानिक पक्ष नहीं बताया जिसके कारण यह पीढ़ी गए से दूर होती जा रही है। इस पीढ़ी को गाय का संपूर्ण विज्ञान बात कर उन्हें गौ पालक बनाना इस परीक्षा का प्रमुख लक्ष्य है। प्रत्येक प्रांत में एक से अधिक अनुसंधान केंद्र बनाने की योजना है युवा अधिक से अधिक क्षेत्र में कार्य करें छत्तीसगढ़ में हमारा पहला केंद्र धमतरी जिला स्थित है। कार्यक्रम को सम कुलपति प्रोफेसर जयति मित्रा ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पंचगव्य से गाय गाय से किस किस से गांव और गांव से हमारा प्रदेश आत्मनिर्भर होगा और जब प्रदेश आत्मनिर्भर होगा तो हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार घोष ने सभी विधार्थियो को अपनी शुभकामनायें प्रदान किया। उन्होंने बताया कि गौ धर्म और विज्ञान की दिशा में आगे बढऩे पर रोग मुक्त भारत प्रदूषण मुक्त भारत कुपोषण मुक्त भारत और अन्य युक्त भारत हमारे सामने होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार भी इस दिशा में मिलेगा। गौ विज्ञान परीक्षा के नोडल अधिकारी डा अनुपम तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर एम के तिवारी, डीन प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के विधार्थी उपस्थित रहे। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 21 जनवरी 2026