राज्य
21-Jan-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। रचना यादव की हत्या का कारण 250 गज के प्लॉट का पुराना विवाद और पति विजेंद्र यादव की हत्या में उनकी मुख्य गवाही थी। आरोपी भरत यादव ने पानीपत के बदमाशों को सुपारी देकर 10 जनवरी को रचना की हत्या करवा दी। भरत को डर था कि रचना की गवाही उसे जेल पहुंचा सकती है। पुलिस ने भरत, निखिल और सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि स्वरूप नगर से बुराड़ी जाने वाले मार्ग पर सरकारी स्कूल के पास लाल बिल्डिंग से सटे कठे वाला मंदिर के सामने 250 वर्ग गज के प्लाट को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष में रचना यादव और उनके पति विजेंद्र यादव थे, जबकि दूसरे पक्ष में भारत यादव और उसके सहयोगी थे। इसी संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार धमकियां और टकराव हो रहे थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ जनवरी /2026