संभल(ईएमएस)। संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जमकर बवाल हुआ था। इस मामले में पुलिस की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। कोर्ट के आदेश के बाद संभल हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साटा की संपत्ति कुर्क कर ली गई। संपत्ति कुर्की के दौरान भारा संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। संभल के एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि शारिक साटा को गिरफ्तार करने की कई कोशिश की गई, लेकिन पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई है। इसलिए, दो मामलों में उसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही के लिए अदालत से अनुरोध किया गया था, जिसके तहत आज कार्रवाई की जा रही है। जिस घर में वह अपनी पत्नी के साथ रहता था, उसे कुर्क कर लिया गया है, उसके रिश्तेदारों के रहने वाले हिस्से को छोड़ दिया गया है और अब उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। विनोद उपाध्याय / 21 जनवरी, 2026