राष्ट्रीय
21-Jan-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संगम से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बना है और यहां के लोग देश के विकास पथ को गति प्रदान कर रहे है। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि आने वाले समय में त्रिपुरा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री ने एक्सर पर अपने संदेश में लिखा कि त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संगम से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बना है और यहां के लोग देश के विकास पथ को गति प्रदान कर रहे है। मैं आने वाले समय में त्रिपुरा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।

खबरें और भी हैं