शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, माघ शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रास्त पूर्वे तिथी नवमी, मंगलवासरे, भरणी नक्षत्रे, शुभ योगे, कौलव करणे, मेष की चंद्रमा, महानंदा नवमी व्यापार धान्य छेदन मुर्हूत, रोग स्नान मुर्हूत रवियोग 5/15 तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक, कवि लेखक, शिक्षा विद, शिक्षक, शिक्षा शास्त्री, उत्तम व्यापारी, वक्ता अधिवक्ता शासक प्रशासक स्वाभिमानी होगा। मेष राशि :- कुटुम्ब की सूचनाओं में समय बीतें, धन का व्यय हो, चिन्ता बनी रहेगी। वृष राशि :- मानसिक बेचैनी क्लेश व अशांति के योग बनेंगे तथा कार्य का भार बढ़ेगा। मिथुन राशि :- व्यर्थ भ्रमण से धन हानि, आरोप क्लेश से बचे, स्थिति संदिग्ध रहेगी। कर्क राशि :- परिश्रम से कुछ सफलता मिले, अर्थ व्यवस्था की अनुकूलता बनानी पड़ेगी। सिंह राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक होवे, कार्यगति में सुधार होगा, कार्य आनंद से बनेगा। कन्या राशि :- धन लाभ आशानुकूल सफलता से हर्ष होवे, व्यक्तिगत मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तुला राशि :- इष्ट मित्र सुख वर्धक होगे तथा सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, कार्य गति में सुधार बिगड़े कार्य अवश्य बनेंगे। धनु राशि :- कुटुम्ब में धन का व्यय, मानसिक व्यग्रता स्वभाव में बेचैनी अवश्य बनेगी। मकर राशि :- चिन्ताएं दूर हो, सफलता के साधन अवश्य जुटाए, कार्य अवश्य ही बनेंगे। कुंभ राशि :- स्त्रीवर्ग से हर्ष उल्लास, कार्य गति में अनुकूलता तथा चिन्ताएं कम होगी। मीन राशि :- अधिकारियों से तनाव स्थिगित रखे, मित्रों से विवाद तथा धोखा मिलेगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका