क्षेत्रीय
26-Jan-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन में तिरंगा फहराकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, मुनीश सिंह सिकरवार सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूरे देश में 77वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आज हम सभी यह संकल्प लें कि अपने शहर एवं देश के विकास के लिए निरंतर मिलकर प्रयास करेंगे।   सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं विभागों में फहराया गया तिरंगा नगर निगम के सभी 25 क्षेत्रीय कार्यालयों, उद्यान विभाग, कार्यशाला एवं टाउन हॉल महाराज वाड़ा पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा तिरंगा फहराया गया तथा सभी को गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं दी।