राष्ट्रीय
26-Jan-2026


नई दिल्ली,(ईएमएस)। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। औपचारिक परेड सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और करीब 90 मिनट तक चली, जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। इससे पहले शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने सलामी ली और परेड शुरू हुई। परेड की कमान दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने संभाली। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सुबह-सुबह किए गए अपने हिंदी और अंग्रेजी पोस्ट में पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य पर जोर दिया। हिंदी में लिखे संदेश में उन्होंने कहा सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है। पर्यटन उत्सव भारत पर्व का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर सरकार 26 जनवरी से लाल किले के प्रांगण में छह दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव भारत पर्व का आयोजन करती है। पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। भारत पर्व मंत्रालय का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है जिसके तहत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव मनाया जाता है। सिराज/ईएमएस 26जनवरी26