क्षेत्रीय
27-Jan-2026
...


राजगढ़ (ईएमएस )जिले के सारंगपुर क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 98 पंचायत क्षेत्रों और दो प्रमुख नगर पालिकाओं में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर महिला सरपंचों ने घूंघट में रहकर तिरंगा फहराया। सारंगपुर की कृषि उपज मंडी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष देवनारायण नागर ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष पंकज पालीवाल ने झंडा फहराया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष देवनारायण नागर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। शहर के थाना परिसर में टीआई आकांक्षा हाड़ा ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम रोहित बम्होंरे, एसडीओपी कार्यालय पर एसडीओपी अरविंद सिंह और जनपद कार्यालय पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमेंद्र गोविल ने भी झंडा फहराया। इसी प्रकार पचोर में नपाध्यक्ष विकास करोड़िया ने मुख्य आयोजन में ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। नपा कार्यालय पर नपाधिकारी दीपक रानवे और गांधी चौक पर नपा उपाध्यक्ष रामभरोसे यादव ने भी ध्वजारोहण किया। पाड़ल्या माता में सचिव पुखराज नागर, छापरा में श्रीलाल नागर, आमलारोड़ में सरपंच महेश पटेल, चिलड़ावनिया में सचिव पूनमचंद नागर, धामंदा में सरपंच वीरेंद्र सिंह चौहान, सरेड़ी में सरपंच चंदरबाई गुर्जर, कुंपा में सचिव पंकज नागर, भैंसवामाता में सरपंच कुलदीप नागर, पड़ाना में सरपंच गोकुलप्रसाद दुगारिया, शेरपुरा में सचिव मदनलाल सोराष्ट्रीय और अरन्या में सरपंच भगवान सिंह नागर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया और नुक्ती प्रसाद का वितरण किया गया।-निखिल कुमार (राजगढ़)27/1/2026