खेल
28-Jan-2026


मुम्बई (ईएमएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को शराब पीकर गाड़ी चलाने के अपराध में वडोदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मार्टिन पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में लापरवाही से अपनी एसयूवी चलाते हुए तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। मार्टिन पहले भी विवादों में रहे हैं। इससे पहले साल 2009 में उनपर मानव तस्करी का आरोप लगा था। तब इस क्रिकेटर पर व्यक्ति को नकली पासपोर्ट बनवाकर ब्रिटेन भेजने का गंभीर आरोप था। मार्टिन का क्रिकेट करियर अधिक लंबा नहीं रहा है। इस क्रिकेटर ने सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू किया था। इसके अलावा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ भी इसने खेला है। मार्टिन ने भारतीय टीम की ओर से कुल 10 एकदिवसीय खेले हैं। मार्टिन ने कुल 138 प्रथम श्रेणी मैचों में 46.65 की औसत से 9192 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 23 शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं। इस बल्लेबाज ने 101 लिस्ट ए मैच में 3 शतक और 20 अर्धशतक लगाकर 2948 रन बनाए हैं। मार्टिन ने 2 टी20 मैचों में 14 रन बनाए हैं। वह साल 2017 में बड़ौदा क्रिकेट टीम के कोच भी रहे थे। ईएमएस 28जनवरी 2026