नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली कैपिटल्स को दोहरा झटका लगा है। महिला प्रीमियर लीग (डब्लयूपीएल) में जहां उसे करीबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर 12 लाख का जुर्माना भी लगा है। दिल्ली को गुजरात जायंट्स ने 3 रन से हरा दिया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा पर धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। यह जुर्माना धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है। लीग ने यह भी स्पष्ट किया कि इस सत्र में ये जेमिमा की पहली गलती है। इसलिए उनपर केवल जुर्माना ही लगाया गया है।टीम अब तक 7 मैचों में छह अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। इसका नेट रन रेट -0.164 हो गया है। इससे उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद काफी कम हो गयी है। अब प्लेऑफ की संभावना को बनाए रखने के लिए दिल्ली को 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ होने वाले अपने अंतिम लीग मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। ईएमएस 28 जनवरी 2026