खेल
29-Jan-2026


टी20 विश्वकप से पहले दो मैच खेलेंगी टीम नई दिल्ली (ईएमएस)। क्रिकेटर आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को टी-20 विश्व कप से ठीक भारतीय ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है। इस कारण आयुष और प्रियांश को दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम से रीलिज कर दिया गया है। बडोनी ने चार दिवसीय और लिस्ट-ए दोनों ही प्रारुपों में खेला है, जबकि आर्या ने अभी तक केवल सफेद गेंद वाले प्रारुप में ही खेला है। टी-20 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारतीय टीम एक मैच जबकि भारत ए टीम दो मैच खेलेगी। भारत ए दो और छह फरवरी को नवी मुंबई में अमेरिका और बेंगलुरु में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज होगी जबकि इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ एक सीरीज खेलेगी। अभ्यास मैचों का कार्यक्रम 2 फरवरी – अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे 2 फरवरी – भारत ए और यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे 2 फरवरी – कनाडा और इटली – चेन्नई – शाम 7 बजे 3 फरवरी – श्रीलंका ए और ओमान – कोलंबो – दोपहर 1 बजे 3 फरवरी – नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 3 बजे 3 फरवरी – नेपाल और यूएई – चेन्नई – शाम 5 बजे 4 फरवरी – नामीबिया और स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 1 बजे 4 फरवरी – अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे 4 फरवरी – आयरलैंड और पाकिस्तान – कोलंबो – शाम 5 बजे 4 फरवरी – भारत और दक्षिण अफ्रीका – नवी मुंबई – शाम 7 बजे 5 फरवरी – ओमान और जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 1 बजे 5 फरवरी – कनाडा और नेपाल – चेन्नई – दोपहर 3 बजे 5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे 6 फरवरी – इटली और यूएई – चेन्नई – दोपहर 3 बजे पीएम 6 फरवरी – इंडिया ए और नामीबिया – बेंगलुरु – शाम 5 बजे ईएमएस 29जनवरी 2026