राष्ट्रीय
29-Jan-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। जनवरी का महीना खत्म होने वाला है। अब, फरवरी में बैंकों में कई छुट्टियां हैं। दरअसल भारतीय रिज़र्व बैंक ने फरवरी महीने की छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इसमें शनिवार, रविवार और कुछ त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। फरवरी में कुछ दिनों तक देश भर के बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियां हर राज्य के त्योहारों के अनुसार अलग-अलग होंगी। इसलिए, अगर आपका बैंक में कोई काम है, तो जाने से पहले छुट्टियों की सूची ज़रूर देख लें। नहीं तो आपको मुश्किल हो सकती है। फरवरी में बैंक छुट्टियों की सूची- - 1 फरवरी (रविवार)- रविवार को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। - 14 फरवरी, दूसरे शनिवार को देश के बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है। - 15 फरवरी को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। - 22 फरवरी को रविवार होने के कारण देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी। - 28 फरवरी, चौथे शनिवार को देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। * त्योहारों की छुट्टियां फरवरी में कई त्योहार हैं। इसलिए, इन त्योहारों के लिए भी छुट्टियां घोषित की गई हैं। - 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। - 18 फरवरी को लोसर के कारण सिक्किम में छुट्टी रहेगी। - 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है। इस दिन महाराष्ट्र के सभी बैंक बंद रहेंगे। - 20 फरवरी को स्टेटहुड डे के कारण अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। * बैंक बंद होने के बावजूद जारी रहने वाली सेवाएं फरवरी में बैंक बंद होने के चलते बैंक शाखाओं से जुड़ा कोई भी काम संभव नहीं होगा। इसके साथ ही, आप पासबुक प्रिंटिंग और कैश जमा करने जैसे काम नहीं कर पाएंगे। लेकिन ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। यूपीआई, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। स्वेता/संतोष झा- २९ जनवरी/२०२६/ईएमएस