राष्ट्रीय
30-Jan-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| पुल संख्‍या 114 पर गर्डरों के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए सफाले और केलवे रोड के बीच निम्न कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक लिया जाएगा। 31 जनवरी, 2026 को अप लाइन पर 02:15 बजे से 03:15 बजे तक तथा डाउन लाइन पर 01:45 बजे से 05:45 बजे तक ब्लॉक रहेगा। 01 फरवरी, 2026 को अप लाइन पर 00:30 बजे से 04:30 बजे तक तथा डाउन लाइन पर 00:30 बजे से 04:00 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसी प्रकार, उपर्युक्‍त अवधि के दौरान कुछ ट्रेन सेवाएँ प्रभावित रहेंगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: · निरस्‍त होने वाली ट्रेनें: 1. 31 जनवरी, 2026 को दहानू रोड से 07:00 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93006 दहानू रोड–विरार मेमू 2. 31 जनवरी, 2026 को विरार से 04:50 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93001 विरार–दहानू रोड मेमू · रेगुलेट/रिशेड्युल होने वाली ट्रेनें: 1. 31 जनवरी, 2026 को विरार से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 69141 विरार–सूरत मेमू 30 मिनट रेगुलेट होगी। 2. 30 जनवरी, 2026 को बरौनी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। 3. 30 एवं 31 जनवरी, 2026 को ओखा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल मेल एक्सप्रेस क्रमशः 30 मिनट तथा 1 घंटा 10 मिनट रेगुलेट होगी। 4. 31 जनवरी, 2026 को भुज से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22904 भुज–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। 5. 31 जनवरी, 2026 को भुसावल से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09052 भुसावल–दादर स्पेशल 50 मिनट रेगुलेट होगी। 6. 31 जनवरी, 2026 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22928 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट होगी। 7. 31 जनवरी, 2026 को वेरावल से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 19218 वेरावल–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलट होगी। 8. 31 जनवरी, 2026 को एकता नगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12928 एकता नगर–दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट रेगुलेट होगी। 9. 30 जनवरी, 2026 को श्री गंगानगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14701 श्री गंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी। 10. 31 जनवरी, 2026 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद–दादर एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी। 11. 31 जनवरी, 2026 को इंदौर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12962 इंदौर–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी। 12. 31 जनवरी, 2026 को इंदौर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09086 इंदौर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी। 13. 31 जनवरी, 2026 को भगत की कोठी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी। 14. 31 जनवरी, 2026 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़–दादर एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी। 15. 01 फरवरी, 2026 को दहानू रोड से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 69174 दहानू रोड–बोरीवली मेमू 30 मिनट रेगुलेट होगी। 16. 31 जनवरी, 2026 को दादर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12927 दादर–एकता नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट होगी। 17. 31 जनवरी, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस–जामनगर एक्सप्रेस 1घंटा रेगुलेट होगी। 18. 01 फरवरी, 2026 को दादर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 19003 दादर–भुसावल एक्सप्रेस 50 मिनट रेगुलेट होगी। 19. 01 फरवरी, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार एक्सप्रेस 50 मिनट रेगुलेट होगी। · शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें: 1. 31 जनवरी, 2026 को प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19101 विरार–भरूच एक्सप्रेस पालघर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। अतः यह ट्रेन विरार और पालघर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। सतीश/30 जनवरी