खेल
31-Jan-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। हॉकी इंडिया ने कहा है कि एफआईएच पुरुष प्रो हॉकी लीग की तैयारियों के सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर एक से सात फरवरी तक चलेगा। इस शिविर के लिए 33-सदस्यीय संभावित कोर ग्रुप की भी घोषणा कर दी गयी है। एफआईएच पुरुष प्रो हॉकी लीग 10 से 15 फरवरी तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इससे पहले टीम ने हीरो हॉकी इंडिया लीग में खेला था। जिसने कई खिलाड़ियों को अच्छा अनुभव मिला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फल्टन ने कहा, हीरो हॉकी इंडिया लीग के बाद, हमें लगा कि यह टीम में बदलाव करने का सही समय है। हमने काम का बोझ कम करने के लिए कुछ सीनियर खिलाड़यिों को आराम दिया है, जबकि उन नये खिलाड़यिों को मौका दिया है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रो लीग में प्रदर्शन के आधार पर ही विश्व कप और एशियाई खेलों की टीम का चयन होगा। अब नये स शिविर में पवन, सूरज करकेरा, मोहित होन्नेनहल्ली शशिकुमार और प्रिंसदीप सिंह गोलकीपर के तौर पर शामिल होंगे। वहीं, रक्षापंक्ति में अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदुरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीव ज़ेस और अमनदीप लाकरा शामिल हैं। मिडफील्ड में, ग्रुप में राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबिचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलाकांता शर्मा और रोशन कुजूर हैं। फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकरा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालागे और मनिंदर सिंह शामिल हैं। गिरजा/ईएमएस 31 जनवरी 2026