नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने रात के समय बारिश की संभावना जताई है। वहीं यूपी-बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज से मौसम करवट लेगा। बारिश और कोहरे को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौमस विभाग ने 31 जनवरी से 1 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में गिरवाट होने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ये बदलाव होगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर के साथ यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी और रविवार कल बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज दिन से समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात के समय गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 1 फरवरी को सुबह से लेकर दोपहर के बीच बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज मौसम सामान्य बन रहेगा और कल यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तरा से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं मेरठ सहित कई जिलों के लिए आईएमडी ने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/31/ जनवरी /2026