क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में 2 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के नवीन जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बाइक रैली के विषय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई।बैठक में बाइक रैली की तैयारी, व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजयुमो जिला महामंत्री मोंटी पटेल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। 01 फरवरी / मित्तल