मेलबर्न (ईएमएस)। कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने अपना पहला ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस खिताब जीता है। रायबाकिना ने महिला एकल के खिताबी मुकाबले में बेलारुस की आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। दोनो खिलाड़ियों के बीच ये मुकाबला करीब सवा 2 घंटे तक चला। वहीं पिछले सत्र में कजाकिस्तान की खिलाड़ी किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंचीं थीं। इससे पहले रायबाकिना ने साल 2022 में विंबलडन खिताब जीता था। इस बार मुकाबले में रायबाकिना ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला सेट 6-4 से जीता। इसके बाद सबालेंका के शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा सेट जीतकर वापसी की। वहीं तीसरे सेट में कड़े संघर्ष के बाद कजाकिस्तान की खिलाड़ी ने जीत दर्ज की। सबालेंका ने तीसरे सेट में 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद अपनी सर्विस होल्ड की और चेंजओवर से पहले 3-0 की बढ़त बना ली। वहीं इसके बाद रायबाकिना ने सबालेंका की सर्विस तोड़कर अच्छी वापसी कर स्कोर 3-3 से बराबर करने के बाद सर्विस गेम में ब्रेक अंक का सामना करने के बाद अपना तीसरा ब्रेक हासिल किया। वहीं अंतिम। आखिरी गेम में उन्होंने ऐस लगाकर मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ एलेना रायबाकिना ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्हें इनामी राशि के तौर पर 2.75 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ 21 लाख भारतीय रुपए) मिले। इससे पहले साल 2022 में विंबलडन खिताब जीतकर वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी हैं। गिरजा/ईएमएस 01 फरवरी 2026