प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर पहुंचे 3000 रन भी पूरे किये तिरुवनंतपुरम (ईएमएस)। भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे टी20 मैच में सूर्यकुमार ने अर्धशतकीय पारी खेलकर दो रिकार्ड अपने नाम किये। सूर्यकुमार ने इसी के साथ ही सीरीज के 5 मैचों में 3 अर्धशतकों की सहायता से 242 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला। इसी के साथ ही सूर्यकुमार ने छठी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता और वह इस प्रारुप में सबसे अधिक खिताब जीतने के मामले में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के साथ ही संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा साल बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। विराट ने 7 बार ये अवार्उ जीता है। अब सूर्या के पास अगली सीरीज में विराट का ये रिकार्ड तोड़ने का अवसर है। सूर्यकुमार ने इसी मैच में अपने 3,000 रन भी पूरे किए। अब उनके 104 टी20 मैचों की 98 पारियों में 3,030 रन हो गये हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 24 अर्धशतक भी लगाये हैं। सूर्या के इस प्रदर्शन से उनके फार्म पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब मिला है। अब टी20 विश्वकप के लिए भी उनका मनोबल बढ़ेगा। गिरजा/ईएमएस 01 फरवरी 2026