नई दिल्ली (ईएमएस)। द्वारका के सर्वहित अपार्टमेंट में निवासी 25 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन के कारण प्रदूषित और बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। चार साल से जारी इस संकट से बच्चों में त्वचा और पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। जल बोर्ड के टूटे पिट्स और सीवर का पानी पीने के पानी में मिल रहा है, जिससे निवासियों को महंगे जार का पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कॉलोनी के बच्चों की बिगड़ती सेहत ने निवासियों को डरा दिया है। निवासियों ने सवाल उठाया है कि क्या विभाग यहां भी इंदौर जैसी त्रासदी होने का इंतज़ार कर रहा है, जहां गंदा पानी पीने से मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि प्रदूषित पानी के उपयोग से घरों के बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ फरवरी/2026