क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


गुना (ईएमएस)। जिला पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 22 सदस्यों के विरुद्ध मामला दर्ज कर 8 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक लग्जरी कार, मोबाइल और नकदी सहित करीब 15 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। दशहरा मैदान में घेराबंदी कर पकड़े गए सटोरिये कार्रवाई की शुरुआत 29 जनवरी को हुई, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दशहरा मैदान में खड़ी एक किया सोनेट कार एमपी 09-5797) की घेराबंदी की। कार के भीतर मोबाइल पर सट्टे का हिसाब-किताब कर रहे चार आरोपियों दिव्यांशु उर्फ नैना शर्मा विकास नगर, दीपांशु जाट रिछैरा, शुभम साहू जाट मोहल्ला और राम गुर्जर बलवंत नगर को रंगे हाथों पकड़ा गया। 20 से अधिक सदस्यों का फैला था जाल प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी दिव्यांशु शर्मा ने कबूला कि वे एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा हैं, जिसमें सुपर एडमिन से लेकर क्लाइंट तक की चेन जुड़ी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 जनवरी को गिरोह के चार और सदस्यों नवनीत किरार ऐंदवाड़ा, अरविंद धाकड़ कुशमौदा, आशीष सेन चौधरी मोहल्ला और रोहित उर्फ मोंटी गुप्ता बीजी रोड को गिरफ्तार किया। गिरोह में शामिल नवनीत, अरविंद, आशीष और रोहित सहित कुल 22 लोगों के खिलाफ कैंट थाने में बीएनएस और सट्टा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 15 लाख का माल बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख कीमत के 8 प्रीमियम स्मार्टफोन, 10 लाख की कार और नकदी जब्त की है। गिरोह के शेष फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस बड़ी सफलता में कैंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव, एसआई बुन्देल सुनीरिया, राहुल शर्मा, और साइबर सेल के कुलदीप यादव, नीलेश, राजीव व संजय जाट सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। - सीताराम नाटानी