नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाने के पास डीडीए पार्क में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, उसके हाथ, पेट और चेहरे पर चाकू के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा है। आशंका है कि वारदात लूटपाट या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच जारी है। डीडीए पार्क में शनिवार सुबह जब लोग घूमने के लिए आए तो देखा खून से लथपथ हालत में एक युवक पड़ा हुआ है। पार्क के पास ही दो थाने न्यू उस्मानपुर व शास्त्री पार्क थाना, दमकल कार्यालय, जग प्रवेश चंद्र अस्पताल है। लोगों ने ही मामले की सूचना पुलिस को दी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ फरवरी/2026