तिरुवनंतपुरम (ईएमएस)। बल्लेबाज संजू सैमसन यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में भी असफल रहे। सैमसन के अपने घरेलू मैदान पर भी असफल होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने निराशा जताते हुए कहा कि लगता है संजू की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही। थरुर ने हालांकि मैच में शतक लगाकर भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ध भूमिका निभाने के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की प्रशंसा की है। सैमसन पांच मैचों की सीरीज में असफल रहे और कुल मिलाकर 46 रन ही बना पाये। अंतिम मैच में वह अपने घरेलू मैदान में केवल 6 रन ही बना पाये। इसी को देखते हुए थरूर ने कहा, ऐसा लगता है कि उनकी किस्मत ही खराब है हालांकि इस मैदान पर रिकॉर्ड स्कोर बना और प्रशंसकों को जमकर चौके और छक्के देखने को मिले। इस दौरान उन्होंने ईशान की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, शानदार! वह खिलाड़ी वाकई प्रतिभाशाली है। इसमें फॉर्म की भी भूमिका रहत है। वह सचमुच फॉर्म में है, और जाहिर है, संजू फॉर्म में नहीं है टीम की सीरीज जीत से तय है कि हम टी20 विश्वकप के लिए बेहद अच्छी स्थिति में हैं। अंतिम टी20 में ईशान के शतक के अलावा गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट लेकर भारतीय टीम की 46 रनों की जीत में मुख्य भूमिका निभाई। ईएमएस 01 फरवरी 2026