खेल
01-Feb-2026


तिरुवनंतपुरम (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में असफल रहे। बुमराह इस मैच में सबसे महंगे साबित हुए। वह 58 रन देने के बाद भी कोई विकेट नहीं ले पाये। ये पहली बार रहा जब बुमराह ने किसी मैच में इतने अधिक रन दिये। इससे पहले का उनका सबसे महंगे मैच 2021 का आईपीएल रहा था। तब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार ओवर में 56 रन देकर केवल एक विकेट लिया था। बुमराह ने इस अंतिम मैच में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अपना सबसे महंगा ओवर भी किया। इसमें बुमराह ने 22 रन दिये। वहीं इससे पहले बुमराह का सबसे महंगा ओवर साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था, तब उन्होंने एक ही ओवर में 21 रन दिए थे। बुमराह के अलावा अन्य भारतीय गेंदबाज भी काफी महंगे रहे। अर्शदीप सिंह ने 51 रन दिये हालांकि उन्होंने पांच विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने 15 रन, वरुण चक्रवर्ती ने एक विकेट लेकर 36 रन वह अक्षर पटेल ने तीन विकेट लेकर 33 रन दिये। बुमराह और अर्शदीप के इस प्रकार के महंगे ओवरों से टी20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। भारत ही नहीं यहां अंतिम मैच में कीवी गेंदबाजों की भी जमकर कुटाई हुई। कीवी गेंदबाज जेकब डफी, काइल जेमिसन और मिचेल सैंटनर ने 50 रनों से अधिक दिये। सैंटनर के ओवर में 60 रन बने। गिरजा/ ईएमएस 01 फरवरी 2026