01-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। मझौली थानांतर्गत आश्रम मोहल्ला में जहर खाने से इलाज के दौरान मेडीकल अस्पताल में हुई एक महिला की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच के दौरान मृतका के मायके पक्ष के बयानों में यह बात सामने आई थी कि मृतका का पति उसके चरित्र पर संदेह कर मारपीट करता था। वहीं पति ने उसे मारपीट कर आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिससे परेशान होकर विवाहिता ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति पर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। गढ़ा पुलिस ने बताया कि खिन्नी रोड आश्रम मोहल्ला गोसलपुर निवासी श्रीमती नंदनी चौधरी को गत 5 दिसंबर को सल्फास खाने के कारण गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात नंदिनी की मौत हो गई। मर्ग कायम कर कर केस डायरी अग्रिम विवेचना हेतु मझौली थाना भेजी गई। जांच के दौरान मायके पक्ष के बयानों से पता चला कि नंदिनी का पति लक्ष्मण चौधरी उस पर चरित्र संदेह करता था वहीं उसके साथ मारपीट कर आत्महत्या के लिए उकसाता था। सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026/ 02.44