क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


ब्यावरा(ईएमएस) मावठे की बारिश ने जिले के मौसम को अचानक बदल दिया है। हवा में ठंडक घुल गई है। रात में ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन दिन का मौसम बदल गया है। हालत ये है कि शनिवार को दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। जिससे लोग दिन में भी अलाव के पास बैठे दिखाई दिए। लोग दिन में भी ठंड से ठिठुरते हुए दिखाई दिए। मकर संक्रांति के बाद अचानक मौसम में गर्माहट आ गई थी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली थी। लोगों को लगा था कि सर्दी की विदाई हो गई, लेकिन मावठ की बारिश के बाद अचानक सर्दी ने यूटर्न लिया है। जिले में कड़ाके की ठंड के दस्तक देने के साथ ही घरों में चालू हुए पंखे फिर से बंद हो गए हैं। अब तक रात में ठंड का अहसास हो रहा था। रात का पारा तीन डिसे तक पहुंच गया था, लेकिन शनिवार की रात को मौसम ने फिर करवट ली। आसमान पर घने काले बादल छा गए, जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बादलों का असर शनिवार की सुबह दिखाई दिया, दिन भर सूरज के दर्शन ही नहीं हुए। जिससे लोगों को ठंडक का अहसास सताता रहा।आसमान में छाए बादलों के कारण रात में न्यूनतम तापमान में तेजी से उछाल आया है। रात का तापमान 10.0 डिसे दर्ज हुआ है। अधिकतम तापमान 26 डिसे रहा है। बादलों के कारण दिन में लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास सताता रहा। -निखिल कुमार (ब्यावरा)1/2/2026