क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। भेड़ाघाट थानांतर्गत गत 27 जनवरी को अपरान्ह लगभग 3.30 बजे नर्मदा के तेज बहाव में होगी फंसने से डोंगी में सवार चार श्रमिक नदी में कूद गये थे। इस दौरान एक युवक नदी के तेज बहाव में बह कर डूब गया था। जिसका शव चार दिनों बाद दोपहर 12 बजे पावर प्लांट के पास नमर्रूदा के पानी में उतराता मिला। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि सूरजपुर छत्तीसगढ़ निवासी गणेश्वर सिंह ठाकुर अपने भाई मंगलेश्वर सिंह, अजय सिंह, सोन शाह, लक्ष्मण सिंह के साथ एनकेसी कंपनी में रिंग रोड के काम से मजदूरी करने ग्राम बंधा भेड़ाघाट आया था। गत 27 जनवरी को दोपहर लगभग 2 बजे मंगलेश्वर, अजय सिंह, लक्ष्मण सिंह नर्मदा नदी में नहाकर प्लास्टिक की डोंगी से वापस घाट तरफ जा रहे थे। अपरान्ह लगभग 3.30 बजे पिलर के पास भंवर में तेज बहाव में डोंगी फंस जाने से चारों नर्मदा में कूद गये। इस दौरान मंगलेश्वर सिंह तेज बहाव में बह गया। मंगलेश्वर की गोताखोरों से तलाश कराई जा रही थी। इस दौरान मंगलेश्वर का शव कल दोपहर 12 बजे पावर प्लांट के पास पानी में उतराता मिला। सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026