राष्ट्रीय
01-Feb-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने संत गुरु रविदास महाराज की जन्‍म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मानवता के अनन्य उपासक महान संत गुरु रविदास महाराज को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा। सिराज/ईएमएस 01फरवरी26