ग्वालियर ( ईएमएस )। शहर जिला कमेटी ने आज संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर प्राचीन रविदास मंदिर, रविदास नगर, लक्ष्मण तलैया पर पूजा-अर्चना कर संत रविदास जी का नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला और मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव सुनील शर्मा ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी को नमन किया और उनकी शिक्षाओं को याद किया। कार्यक्रम का संचालन महेश मधुरिया ने किया, आभार मुनेश निगम ने व्यक्त किया। संत रविदास मंदिर समिति की ओर से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव जी को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अध्यक्ष जी की अनुपस्थिति में कांग्रेस नेता सोनू भदोरिया ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर कंाग्रेस नेतांओ ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं हमें समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देती हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से इन मूल्यों पर चलती आई है और आगे भी इन्हें मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जयंती हमें दलितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए और अधिक प्रयास करने की याद दिलाती है। संत रविदास जी जैसे महान संतों की जयंती पर हमें उनके संदेशों को अपनाना चाहिए। संत रविदास जी की जयंती हमें बताती है कि समाज में कोई ऊंच-नीच नहीं होना चाहिए। जयंती कार्यक्रम में वीर सिंह तौमर, पूरन सिंह कुशवाह, भूपेन्द्र तौमर, सोनू भदोरिया, अशोक तरेटिया, राजेष भदोरिया, अतुल जेन, संजीव दीक्षित, सोहिल खान, श्रीमती रचना कुषवाह, नाजिम खान, मुन्नालाल खरे, राकेश शर्मा, राकेश बाथम, बबलू तोमर, जितेन्द्र लोहिया, संजय माहोर, कैलाष बाथम, कुणाल भदोरिया, रमेष मोरे, पन्नालाल बाथम, पवन कुशवाह, पिं्रस गोड़िया, राज नायक सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।