जगदलपुर (ईएमएस)। JCI जगदलपुर सिटी द्वारा 2026 की नवीन कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होटल एम्बिशन, जगदलपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शाम 7:30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें कई गणमान्य अतिथि, जे.सी.आई. क्लब के सदस्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख और शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस समारोह में नितिन खत्री को अध्यक्ष और यश बोथरा को सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। इनके साथ अन्य सदस्यों कार्यकारिणी में पदभार संभाला। मुख्य अतिथि सलभ सिन्हा (पुलिस अधीक्षक, बस्तर) एवं पदस्थापन अधिकारी के रूप में प्रणव लाथ (जोन प्रेसिडेंट) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रूपम दास(जोन वाइज प्रेसिडेंट) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं । सचिव यश बोथरा, कोषाध्यक्ष अक्षय गुप्ता , उपाध्यक्ष (ग्रोथ) गौतम राव, उपाध्यक्ष ( मैनेजमेंट) भुपेश सोमानी , उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण और व्यापार) गौरव डोडिया, ग्रेस्टर कुंदन चांडक, उपाध्यक्ष (मार्केटिक )अभिषेक राव जनसंपर्क अधिकारीनितेश सिंह चौहान , कार्यक्रम के दौरान पूर्व में जेसीआई द्वारा किए गए कार्य को निवर्तमान अध्यक्ष प्रतीक चीखलीकर एवं सचिव गौरव डोडिया के द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसे लोगों ने काफी सराहना की। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने अपने संबोधन में युवाओं की नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और सकारात्मक बदलाव में जेसीआई की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा संगठन के उद्देश्यों को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में नवीन भावसार , श्रीपाल जैन, मनीष मूलचंदानी, कुलजीत सिंह साहिल बारवटिया अमरदीप सोढ़ी, राहुल जैन, मनोज थॉमस, के साथ शहर की काफी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । इस कार्यक्रम के स्थापना कार्यक्रम निदेशक विशाल दुलहानी थे कार्यक्रम का संचालन पियूष हेलिवाल ने किया और इसके पश्चात रात्रि भोज का आयोजन हुआ। यह आयोजन JCI जगदलपुर सिटी की युवा नेतृत्व को सशक्त करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। सुधीर जैन/चंद्राकर/01 फ़रवरी 2026