क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


मंडला (ईएमएस)। जागरूक अभियान के अंतर्गत थाना मवई के बहरमुंडा पोड़ी, घुघरी के ग्राम धनगांव, मोहगांव के सुडगांव, खटिया के कुटवाही, टिकरिया के बम्हनी, बिछिया के किसली, भीलवानी, विजयनगर, प्रेमनगर, मोतीनाला के भालपुरी, चंदगांव एवं चौकी सलवाह के घोरेघाट, धनौली, पोड़ी के लिंगापोड़ी, मनोट जर में पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार-पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नशे से दूर रहने, अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। ईएमएस / 01 फरवरी 2026