क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


मंडला (ईएमएस)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) मंडला में जिला आजीविका मिशन एवं प्रदान के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लिए मशरूम उत्पादन विषय पर ग्राम कन्हारी कला विकासखंड बिछिया में महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाने के लिए स्व-सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली 35 हितग्राहियों को मशरूम उत्पादन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कुल 35 हितग्राहियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा मशरूम उत्पादन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई जिसमें उद्यमी विकास का विषय महत्वपूर्ण था। प्रशिक्षण के पश्चात लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन लिया गया। कार्यक्रम में आर सेटी निर्देशक श्री राजेश रॉय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक लोन एवं बीमा की जानकारी एवं उज्जवल भविष्य की कमाना की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। ईएमएस / 01 फरवरी 2026