- ‘नीतीश कुमार ने नीतियों और योजनाओं के माध्यम से संत रविदास के विचारों को अमलीजामा पहनाया- उमेश सिंह कुशवाहा पटना, (ईएमएस)। रविवार को जद (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरु रविदास के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में विधान परिषद के सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) चंदन कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश त्यागी, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार दास, पूर्व अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग, विद्यानंद विकल, मुन्ना चौधरी, रोहित आनंद, संतोष तिवारी, जाॅर्ज मांझी, सुरेन्द्र राम, विशाल कुमार राम, राहुल खंडेलवाल, शत्रुध्न पासवान, राम कुमार राम सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से समाज को समानता, समरसता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका संदेश आज भी समाज को समानता और भाईचारे के सूत्र में बाँधने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संत रविदास के विचारों और आदर्शों को नीतियों और योजनाओं के माध्यम से अमलीजामा पहनाने का काम किया है। दलित, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के साथ विकास की मुख्यधारा में जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि दहेज प्रथा, बालविवाह, कन्या-भु्रण हत्या आदि के खिलाफ बिहार में चलाए गए सामाजिक अभियानों की मिसाल देशभर में कम ही मिलती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित जाति और जनजाति को विकास की मुख्यधारा में लाना, महादलित बस्तियों में झंडा फहराने की परंपरा तथा महादलित विकास मिशन और अतिपिछड़ा वर्ग आयोग का गठन बिहार ने पूरे देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। संतोष झा- ०१ फरवरी/२०२६/ईएमएस