01-Feb-2026
...


- सैकड़ो लोगो का किया गया उपचार, फ्री जॉचो के साथ दी गई दवाईयां भोपाल(ईएमएस)। सिंपैथी फाउंडेशन द्वारा रविवार को 80 फीट रोड, अशोक गार्डन, भोपाल में 100वां निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है, कि संस्था इससे पूर्व 99 निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित कर चुकी है। मेडिकल कैंप के प्रभारी फरहान मकरानी ने बताया कि 26 जनवरी 2017 को सिंपैथी फाउंडेशन का पहला निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया था। और आमजन की सहायता के लिये संस्था का कार्य आज तक जारी है, उसी कड़ी 1 फरवरी 26 को 100वां निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। मेडिकल कैंप में मयूर हॉस्पिटल द्वारा जनरल चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें डॉक्टर लखन एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ममता मीना ने अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी प्रदान की गई। कैंप में एएसजी आई हॉस्पिटल द्वारा आंखों की जांच, अशोक डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर इम्तियाज द्वारा दांतों की जांच तथा हाशमी क्लीनिक के डॉक्टर सैयद अब्बास अहमद हाशमी द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गई। इस संबध में सिंपैथी फाउंडेशन के प्रवक्ता मारूफ अहमद खॉन ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंपैथी फाउंडेशन साल 2017 से जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए कोर्स एवं फीस सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं, आत्मनिर्भर भारत की थीम पर स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाता है। साथ ही सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मेधावी छात्रवृत्ति के फॉर्म भरवाना, निःशुल्क श्रम कार्ड, निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाना एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण जैसे कार्य भी किए जाते हैं। मेडिकल कैंप की व्यवस्था को सफलतापूर्वक संचालित करने में मयूर हॉस्पिटल के मैनेजर शारिक अहमद एवं सिंपैथी फाउंडेशन के मोहम्मद फरहान, उस्मान खान, फहद खान, इरफान खान का विशेष योगदान रहा। जुनेद / 1 फरवरी