01-Feb-2026
...


- लोक निर्माण विभाग के संबंधित चीफ इंजीनियर ने सड़क निर्माण की खामियों पर साधी चुप्पी मंडला (ईएमएस)। लोक निर्माण विभाग में करोड़ो की सड़क निर्माण व लाखो के पेचवर्क बीटी कार्यो में जमकर गड़बड़ी की गई है। नव निर्माण सड़को में गुणवत्ता व मानक स्तर का काम नहीं हो रहा है। ठेकेदार से विल्लो रेट पर टेंडर दिलाकर घटिया निर्माण कराया जा रहा है। यहां तक चार सब डिवीजन की सड़कों में पेचवर्क के कार्य 70 लाख रूपए बिना काम के बिल निकाल लिए गए। लोक निर्माण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन से रेंडम गठित टीम के अफसरो के निरीक्षण के बाद विभाग के चीफ इंजीनियर जबलपुर आरएल वर्मा गुणवत्ता परखने के लिए मंडला पहुंचे। यहां सीई ने बायपास कटरा से बिङ्क्षझया तक सड़क का मटेरियल का सैंपल लिया है। मवई कुडेला सड़क निर्माण में मिली खामियां को लेकर जांच प्रतिवेदन बनाने के लिए देर शाम को निर्माण स्थल पहुंचे। निर्माण कार्यो में अनियमिता व खामियां पर सवाल करने पर पहले सीई ने जबाब देने इंकार कर दिया। विभागीय अधिकारियो की शिकायतो व जांच को लेकर चुप्पी साधे रहे। सर्किट हाऊस में रूकने के बाद सीई अन्य निर्माण निरीक्षण के लिए निकल गए। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के द्वारा मवई कुड़ेला सड़क का निर्माण में करीब 67 करोड़ रूपए खर्च किया जा रहा है। ठेका अरूण कंस्ट्रक् शन को दिया गया। पिछले कई माहिनो से निर्माण कार्य चल रहा है। इस सड़क निर्माण में कई गड़बड़ी मिली है। निर्माण कार्य मानको का पालन नहीं किया गया। अर्थवर्क इस्टीमेट के हिसाब नहीं हुआ। डॉमर की टॉप लेयर 35 एमएम की डाली गई। सड़क के साइड शोल्डर में काली मिट्टी का उपयोग किया गया। जहां सीसी निर्माण कार्य किया जा रहा है वहां ठेकेदार के द्वारा टाई रॉड 8 एमएम डाली गई। यहां तक सड़क पर पुरानी पुलिया को भी नवीन निर्माण दिखाया गया है। ऐसी एक नहीं कई पुलिया है। जिनके निर्माण गड़बडी की गई। सड़क निर्माण ठेका 10 से 20 प्रतिशत विलो में लेकर यहां के कार्यपालन यंत्री व उपयंत्री एडजस्टमेंट करा रहे है। अफसरो की टीम कर चुकी निरीक्षण लोक निर्माण विभाग मंत्रलाय बल्लभ भवन से रेंडम गठित टीम के दो अफसर डीपी वोरासी और आनंद प्रकाश राणे के द्वारा गत सप्ताह मवई कुडेला सड़क लंबाई 35 किमी, लफरा से कंटगाटोला सड़क लंबाई 5 किमी, मंडला डिण्डौरी सड़क का निरीक्षण किया गया। लोक निर्माण की निर्माणाधीन सड़क पर कई खामियां मिली थी। गहर नाला निर्माण में इंजीनियरिंग फेल हो गई। अफसरो के द्वारा सीई को जांच के निर्देश दिए थे। जांच प्रतिवेदन सीई जबलपुर के द्वारा दिया जाना है लेकिन मंडला पहुंचने पर कार्यपालन यंत्री और उपयंत्री के द्वारा निर्माण कार्य की बारीकी से जानकारी उपलब्ध कराई है। इससे ठेकेदार को अधिक नुकसान नहीं होगा। पेचवर्क की राशि का बंदरबाट रैनी सीजन के बाद मंडला जिले के चार सबडीवीजन मंडला नैनपुर निवास और बिछिया में सड़को के पेच वर्क निर्माण कार्य के लिए सत्तर लाख रूपए व्यय करने के मामले में चीफ इंजीनियर के द्वारा कोई जबाब नहीं दिया गया। यहां तक मंडला एसडीओ को प्रभार से हटा देने व शिकायत को आधार बनाकर कार्रवाई करने बात भी अफसर हजम कर गए। सड़क पेचवर्क निर्माण कार्यो की जांच एडीएम स्तर गठित चार सदस्यीय टीम के द्वारा की जा रही है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को प्रस्तुत की जाएगी। इधर घुटास से दूबा तक निर्माणाधीन सड़क पर ग्रामीणो के द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायत की है। इस सड़क निर्माण पर विभाग के द्वारा करीब दस करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे है। इनका कहना है - मै विभागीय रूटीन निरीक्षण में आया हूं। किसी जांच को लेकर नहीं आया हूं। सीएल वर्मा, चीफ इंजीनियर जबलपुर पीडब्लूडी ईएमएस / 01 फरवरी 2026