क्षेत्रीय
अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा बालक मैट्रिक छात्रावास अशोकनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने छात्रावास में निवासरत छात्रों से छात्रावास व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। साथ ही छात्रावास में शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में पूछा। इस दौरान उन्होने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग अदिति सिंह को भवन की मरम्मत कराये जाने, लायेब्रेरी प्रारंभ किये जाने तथा वाटर टेस्टिंग तथा छात्रावास की समुचित साफ सफाई रखे जाने के निर्देश दिये गए। ईएमएस / 01 फरवरी 2026