आरोपियों से बरामद किये गये मोबाइलों में तीन मोबाइल सिडकुल क्षेत्र से झपटे गये झपटमार सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करते और बिजनौर के निवासी हरिद्वार (ईएमएस)। सिडकुल पुलिस ने बीती शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान बाइक सवार तीन मोबाइल झपटमारों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने लोगों से झपटे गये 6 मोबाइल बरामद किये हैं जिनमें तीन मोबाइल झपटमारों ने सिडकुल थाना क्षेत्र से झपटे गये है। तीनों आरोपी सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करते है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का गश्ती दल बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान गश्ती दल को बाइक सवार तीन संदिग्ध नजर आये, जोकि पुलिस के गश्ती दल को देखकर बाइक को वापस मुडकर भागने की कौशिश करने लगे। जिसको देखकर पुलिस के गश्ती दल को उनपर शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर बाइक सवार तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसने पास से लोगों से झपटे गये 6 मोबाइल बरामद किये। जिनमें तीन मोबाइल सिडकुल क्षेत्र से झपटे गये थे, जिनके झपटमारी की घटना के सम्बंध में थाने में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम दीपक पुत्र राम चन्द्र निवासी राजा बिस्कुट चैक थाना सिडकुल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम घंघेडी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर, अभिनव पुत्र हुकम सिंह निवासी महादेवपुरम कालोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना धामपुर जनपद बिजनौर और दीपू कुमार पुत्र बिश्मबर निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम हरिपुर गोकल थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। (फोटो-06) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/01 फरवरी 2026