01-Feb-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने देशी शराब के कुल 92 पाउच बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सत्येंद्र पुत्र नरी पाल निवासी जोरा पट्टी धारम गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर हाल निवासी शनि देव मंदिर के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार और मोहित यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव निवासी चैहान मार्केट रावली में दूध थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी बोध बिहार कंजरी सराय कोतवाली मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-07) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/01 फरवरी 2026