01-Feb-2026
...


स्वर्गीय उद्धवदास मेहता की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन भोपाल (ईएमएस)। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेन्टर में रविवार को एक भव्य समारोह में स्वर्गीय उद्धिदास मेहता की स्मृति में केंद्रीय संचार मंत्री एवं पूवोत्तर क्षेत्र विकास भारत सरकार ज्योतिरादित्य एम सिंधिया द्वारा एक स्मारक डाक टिकट काविमोचन किया गया। स्वर्गीय भाई उद्धवदास मेहता भोपाल के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र सेनानी, समाजसेवी आयुिेद चिकित्सक तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भोपाल के प्रथम संघ संचालक रहे है। उनके नाम से भोपाल में एक स्मृति न्यास भी है जहाँ पिछले 28 वर्षों से प्रदेश के शीर्ष आयुिेदक चिकित्सकों को सम्मानित किया जाता है। इस डाक टिकट के विमोचन कार्यक्रम में राजधानी भोपाल के सांसदआलोक शर्मा, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, उमाशंकर गुप्ता पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष भाई उद्धवदास मेहता न्यास समिति, ओम मेहता एवं मालती राय महापौर, उद्धवदास मेहता का सम्पूर्ष परिवार तथा अन्य अतिथिगण र्उपस्थित थे । इस अवसर पर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा के द्वारा संचार मंत्री सिंधिया को डाक टिकट जारी करने के लिए आभार प्रगट किया एवं साथ भोपाल के इतिहास को गौरावान्वित करने के लिए राजा भोज एवं रानी कमलापति के ऊपर स्मारक डाक टिकट जारी करने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया द्वारा यह कहा गया कि आज भाई जी के ऊपर जारी होंने वाला डाक टिकट भोपाल के इतिहास को सम्मान देने का दिन है उन्होंने नवाबी दौर में उद्धवदास जी के संघर्षों का स्मरध करते हुए आयुर्वेद के क्षेत्र में की गई सेवाओं को भी याद किया । स्वर्गीय उद्दवदास मेहता के जीवन एवं कृतित्व पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई । डाक विभाग की ओर से मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्य प्रदेश डाक परिमंडल भोपाल विनीत माथुर एवं निदेशक डाक सेवाएं ( मुख्यालय ) आर. एस. रघुवंशीं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आशीष पाराशर, 01 फरवरी,22026