जबलपुर (ईएमएस)। माढ़ोताल थानार्न्गत कल शाम साढ़े पाच वजे प्रभात नगर बस्ती में एक सरकारी स्कूल के समीप मोटर साइकिल सवार किसान को तीन लोगों ने रोककर शराब पीने डेढ़ हजार रूपए मांगे। किसान के पैसा देने से मना करने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी किसान पर ईंट से हमला कर दिया वहीं उसके दो साथियों ने हाथापायी कर गंभीर चोटें पहुंचायी है। आसपास लोगों के बीच वचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि ग्राम कटोरा निवासी नवीन पटेलखेती किसानी का काम करता है । कल शाम लगभग साढ़े पाच बजे नवीन खेत से अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर प्रताप मार्केट दामोह नाका पानी की मोटर देने जा हरा था तभी प्रभात नगर बस्ती सरकारी स्कूल के समीप उसे राहुल, राजा एवं आशीष ने राक लिया तथा उससे शराब पीने 2 हजार रूपए मांगने लगे। पैसा देने से मना करने पर राजा ने नवीन पर ईंट से हमला कर दिया वहीं राहुल व आशीष ने हाथापायी कर चोटें पहुंचायी।