क्षेत्रीय
02-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। आजादपुर फ्लाइओवर के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। 29 जनवरी को सूचना मिलने पर सब्जी मंडी रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है क्योंकि उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले। शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे ट्रेन की चपेट में आने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं। युवक के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/02/फरवरी/2026