अंतर्राष्ट्रीय
02-Feb-2026
...


करांची,(ईएमएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को हुए हमले के बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इसकी जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने अपने दो हमलावरों की तस्वीरें जारी की। दोनों ही महिलाएं हैं, जिनमें से एक की पहचान आसिफा मेंगल के रूप में हुई है। इस घातक हमले में 17 सुरक्षाकर्मियों समेत करीब 50 लोग मारे गए थे। बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगती ने बताया कि जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 40 घंटे तक चले संघर्ष में 145 से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि दो हमलों में यह महिला हमलावर शामिल थीं। बीएलए ने बताया कि मेंगल मोहम्मद इस्माइल की बेटी और बलूचिस्तान के नुश्की की रहने वाली थी। उसका जन्म 2 अक्टूबर 2002 को हुआ था और 21वें जन्मदिन पर वह बीएलए की मजीद ब्रिगेड में शामिल हुई थीं। बीएलए ने बयान में कहा कि मेंगल ने जनवरी 2024 में ‘फिदायीन’ बनने का फैसला किया और शनिवार को नुश्की स्थित आईएसआई हेडक्वार्टर को निशाना बनाया। दूसरी महिला हमलावर की अब तक पहचान नहीं हुई है। सिराज/ईएमएस 02फरवरी26 -----------------------------------